खेल

काशी का नया स्टेडियम, 25 मिनट में सूख जाएगा पूरा मैदान; भगवान शिव की थीम पर तैयार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
काशी का नया स्टेडियम, 25 मिनट में सूख जाएगा पूरा मैदान; भगवान शिव की थीम पर तैयार

भगवान शिव की नगरी वाराणसी के गंजारी में नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया है. मैदान की थीम भगवान शिव पर रखी गई है.

इस मैदान की तमाम खासियत हैं, जिसमें बारिश के बाद जल्दी पानी निकल जाना सबसे खास है. भारत में बहुत कम ऐसे मैदान है, जहां बारिश के बाद जल्दी मैच शुरू होता हो.

ज्यादातर मैदानों पर बारिश रुकने के बाद मैच शुरू होने के लिए करीब 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है, लेकिन बारिश के बाद वाराणसी का स्टेडियम दोबारा मैच के लिए 20 से 25 मिनट में तैयार हो सकता है.

कथित तौर पर 100 मिलीमीटर तक की बारिश का पानी सिर्फ 25 मिनट के अंदर निकलाकर मैदान को दोबारा खेल के लिए तैयार किया जा सकेगा.

ऐसे में यह मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों का पसंदीदा बन सकता है.

मैदान तैयार करने की लागत

स्टेडियम को तैयार करने के लिए कथित तौर पर 450 करोड़ रुपये की लागत लगी है, जिसमें 120 करोड़ भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुआ है. यहां दर्शकों के लिए 30,000 से ज्यादा सीटें हैं.

भगवान शिव की थीम पर बना स्टेडियम

मैदान का आर्किटेक्चर भगवान शिव से प्रेरित है. इसमें काशी से जुड़ी कई चीजें शामिल की गई हैं.

यहां छह त्रिशूल के आकार के फ्लडलाइट टावर, मैदान पर 9 पिच, खिलाड़ियों के लिए जिम और दोनों टीमों के लिए अलग-अलग जकूजी (हाइड्रोथेरेपी वाला वर्लपूल बाथटब) भी हैं.

फ्लडलाइट का हर टावर 65 मीटर ऊंचा है, जिसमें इस पर 95 लाइटें लगी हैं. हर लाइट की क्षमता 1.5 किलोवाट है. हर तरफ की 65 मीटर की बाउंड्री है. एक अलग अभ्यास मैदान में पांच पिच हैं.

स्टेडियम में डमरू का डिजाइन

छत पर अर्धचंद्राकार डिजाइन बने हैं. बैठने के लिए सीढ़ियों की प्रेरणा शहर के घाटों से ली गई है.

बाहरी हिस्से में बेलपत्र के आकार की धातु की चादरें लगाई गई हैं. स्टेडियम के मुख्य ढांचे में डमरू के आकार का एक डिजाइन भी है. डमरू के डिजाइन में मीडिया सेंटर बनाया गया है.

स्टेडियम की बाकी सुविधाएं <p style="

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

काशी के गंजारी में नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जो भगवान शिव की थीम पर बनाया गया है, अपनी अनूठी जल निकासी प्रणाली के कारण बारिश के बाद सिर्फ 25 मिनट में सूख जाता है। यह विशेषता भारत के अन्य स्टेडियमों से अलग है, जहाँ मैच शुरू होने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह खेल के आयोजन में समय की बचत और विश्व स्तर पर भारतीय क्रिकेट की छवि को बढ़ाता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि मैचों का इंतजार कम होगा, दर्शकों का अनुभव बेहतर होगा, और खेल प्रेमियों को लगातार

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।