राज्य

काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली के रंगों में बिखरी भारतीय संस्कृति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली के रंगों में बिखरी भारतीय संस्कृति

21 नवंबर, नई दिल्ली: काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से प्री-इवेंट गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अस्सी घाट पर बच्चों ने अलग-अलग विषयों और संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को उकेरने का प्रयास किया गया। घाट पर सजी रंगोलियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

काशी तमिल संगमम के कोऑर्डिनेटर अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि बीएचयू की ओर से प्री-इवेंट आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है। रंगोली प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन में संगमम के प्रति उत्साह पैदा किया जा रहा है। मुख्य आयोजन से पहले इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

स्टोरी सोर्स- PIB

💡 पृष्ठभूमि (Background)

काशी तमिल संगमम 5.0 के पूर्वप्रसंग में अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और स्थानीय स्कूलों के बच्चे भाग लिए। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए है, जहाँ बच्चे परंपरागत एवं आधुनिक विषयों पर रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक समावेश और युवा सहभागिता को बढ़ावा देती है, तथा काशी के ऐतिहासिक स्थल पर विविधता के संगम को दर्शाती है। आम जनता पर इसका प्रभा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।