राजनीति

'कश्मीर को बांटने के लिए पाक...', BJP का राहुल पर हमला, नेहरू पर क्या कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'कश्मीर को बांटने के लिए पाक...', BJP का राहुल पर हमला, नेहरू पर क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से घेरा है.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (29 नवंबर) को कहा कि राहुल को अपने नाना नेहरू (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के लोकसभा में दिए बयान को पढ़ना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर 'कांग्रेस का काला अध्याय' नाम से पोस्ट शेयर की है.

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर हमला किया है.

दरअसल, निशिकांत दुबे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके दावा किया है कि 29 नवंबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया था.

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि वे अपने नाना नेहरू के बयान को गौर से पढ़ें, जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया था.

भारत-चीन युद्ध को लेकर क्या बोली भाजपा

भाजपा सांसद ने कहा, 'उस समय की पूरी कहानी कुछ इस तरह थी कि चीन भारत को युद्ध में हरा चुका था और भारतीय भूभाग पर उसका कब्जा हो गया था.

यह युद्ध भारत ने अमेरिका के पैसे से लड़ा था, जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था.'

कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर - 258 258. 29 नवंबर 1962 प्रधानमंत्री नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया । @RahulGandhi जी अपने नाना नेहरू जी के बयान को गौर से पढ़िए जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया ।चीन हमको युद्ध में हरा चुका था हमारे भूभाग पर उसका क़ब्ज़ा हो गया था,यह युद्ध हमने अमेरिका के पैसे से लड़ा जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था,युद्ध हारने के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नेहरू जी से मिले और जम्मू कश्मीर बांटने का प्रस्ताव लेकर 28 नवंबर 1962 को पाकिस्तान जाकर राष्ट्रपति अयूब

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।