कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए:LoC के पास सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हुई मुठभेड़; केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें दो आतंकी मारे गए हैं। केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पहले इस घटना को घुसपैठ की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं।
सुबह करीब 3:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ एक सीनियर डिफेंस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जुमागुंड इलाके में LoC के पास सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने संदिग्धों को चुनौती दी और उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।
तलाशी अभियान पूरा होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इस महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से जुड़ी दो घटनाएं- 1.
पुंछ में LoC के पास धमाका, लश्कर कमांडर सहित 4 पाकिस्तानी मारे गए 12 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर से जुड़े इलाके में धमाका हुआ। इसमें चार लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि वे भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मृतकों में लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल था। 2.
मेंढर सेक्टर में दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं 12 अक्टूबर को ही पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना को बॉर्डर फेंस के पास दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक बनाने के दौरान सुबह करीब 8:25 बजे और दोपहर 12:10 बजे इनका पता चला। सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया।
सितंबर में 4 आतंकी मारे गए 1. 17 सितंबर: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर को भी हिरासत में लिया गया।
घटनास्थल से AK राइफल, M4 कार्बाइन, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए। 2. 9 सितंबर: डोडा में मिला आतंकी का शव डोडा जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव मिला। उसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar