विदेश

कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। दिल्ली के अलावा 10 जिलों में बादल छाए हैं।

यहां हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा छाने से सुबह के समय विजिबिलिटी काफी रही। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पारा 15 डिग्री से कम है। अनूपपुर के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

इससे 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान बन सकता है। चक्रवात बना तो इसका नाम 'अकवान' रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। यह एक महीने में बंगाल की खाड़ी से उठा तीसरा तूफान होगा। सैटेलाइट मैप में देखें चक्रवात की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से तेज होगी सर्दी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बीकानेर के साथ जयपुर संभाग के 10 जिलों में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी से 19 शहरों में बढ़ी ठंड; 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश का एक दौर आ सकता है। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय तूफान के कारण ऐसा होने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक घुली हुई है। रात और सुबह के समय ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है।

पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 10 जिलों में 16°C से नीचे तापमान, अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहेगा छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सरगुजा में सबसे कम 11.4°C तापमान रहा। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में पारा 13.4°C और बालोद में 13.6°C दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: पश्चिमी इलाकों में घना

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, ओडिशा और MP में बर्फबारी, बारिश, कोहरा और ठंड की स्थिति ने मौसम को प्रभावित किया है। यह विषय मौसम की असामान्य घटनाओं और उनके क्षेत्रीय प्रभावों पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे परिवहन, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा पर असर पड़ सकता है। आम जनता को यात्रा में देरी, फसल पर बर्फ का नुकसान, स्कूल बंद होना, बिजली कटौती और स्वास्थ्य जोखिम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।