कटनी- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नवजात बेटियों का किया सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार के निर्देशन में विभागीय टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर नवजात बेटियों और उनकी माताओं का सम्मान किया। अधिकारियों ने परिजनों को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं देते हुए बेटियों को समान अवसर प्रदान करने और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने परिजनों को बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया गया, ताकि वे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
नवजात बेटियों के स्वागत और सम्मान से माताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कुछ बच्चियों के पिता एवं दादा ने भी बेटी के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किट प्राप्त की। परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि कटनी जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में नवजात बेटियों और उनकी माताओं का सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बेटियों को समान अवसर और बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और नवजात लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग लड़कियों क