कटनी में जनगणना 2027 की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अधिकारियों कर्मचारियों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया, गणना ब्लॉकों के गठन और दायित्वों पर जोर
कटनी के कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष तिवारी की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की परिचालन प्रक्रिया, प्रशासनिक एवं तकनीकी दायित्वों और गणना ब्लॉकों के गठन की जानकारी दी गई। साथ ही सीएमएमएस पीई मॉड्यूल सहित जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना के लिए जिले में प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
------ बाइट- आशीष तिवारी, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, कटनी
----