राज्य

कटनी जिले में खरीफ वर्ष 2026 के तहत कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी जिले में खरीफ वर्ष 2026 के तहत कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

कटनी में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन शुरू

ई-उपार्जन पोर्टल पर 5 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन

जिले में बनाए गए 15 पंजीयन केंद्र किसान समय पर कराएं फसल की गिरदावरी

कटनी जिले में खरीफ वर्ष 2026 के तहत कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान 5 नवंबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए जिले में 15 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। कृषि विभाग ने कोदो-कुटकी की बोनी करने वाले किसानों से समय पर फसल की गिरदावरी कराने की अपील की है।

शासन के निर्देशानुसार कटनी जिले का चयन कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार, जिन किसानों ने अपने खेतों में कोदो या कुटकी की बोनी की है, वे संबंधित हल्का पटवारी के माध्यम से फसल की गिरदावरी अवश्य कराएं। गिरदावरी दर्ज होने के बाद किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी उपज का पंजीयन करा सकेंगे।

----- बाइट खिलावन डेहरिया, प्रभारी उपसंचालक कृषि, कटनी

--------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।