अपराध

कटनी- जिले में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था,

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी- जिले में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था,

कटनी जिले में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी , नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और पुलिस विश्वकर्मा रविवार शाम कटनी शहर में पैदल भ्रमण कर 20 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक,आजाद चौक और आजाद चौक से गाटर घाट विसर्जन कुण्ड मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जिले में आयोजित गरबा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

कटनी पुलिस द्वारा विशेष शक्ति टीम का गठन किया गया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को पारंपरिक गरबा वेशभूषा में सादे कपड़ों में तैनात किया गया है, ताकि वे आम नागरिकों के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख सकें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें।

Byte __1 अभिनव विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कटनी

-----

लोवर हेडर-

कटनी में नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट

___

जिले के आला अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

___

महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल

___

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।