राज्य

कटनी में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए 6 अक्टूबर से किसान पंजीयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए 6 अक्टूबर से किसान पंजीयन

कटनी में खरीफ वर्ष 2026 में कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीयन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी। कृषि विभाग ने कोदो-कुटकी की बोनी करने वाले किसानों से समय पर फसल की गिरदावरी कराने की अपील की है।

गिरदावरी पूरी होने के बाद किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी उपज का पंजीयन करा सकेंगे और उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। विभाग ने किसानों से निर्धारित समय में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।