राज्य

कटनी में कुष्ठ रोगी खोज अभियान जारी, अप्रैल से अब तक मिले 58 नए मरीज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में कुष्ठ रोगी खोज अभियान जारी, अप्रैल से अब तक मिले 58 नए मरीज

घर-घर सर्वे के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में स्क्रीनिंग

वर्तमान में 111 मरीजों का उपचार जारी; स्वास्थ्य विभाग ने जांच की अपील की

कटनी जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगी खोज अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की मैदानी टीमें और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान कर रही हैं। जिले में अप्रैल से अब तक 58 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं, जिनमें 14 पीवी और 44 एमबी श्रेणी के रोगी शामिल हैं।

वहीं उपचार के बाद 57 रोगी कुष्ठ से मुक्त हुए हैं। वर्तमान में 111 रोगियों का उपचार जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों, घनी आबादी, स्लम क्षेत्रों, छात्रावासों और मजदूर बस्तियों में विशेष सर्वे किया जा रहा है। त्वचा पर संवेदना कम वाले दाग-धब्बे, हाथ-पैर में सुन्नपन या कमजोरी जैसे लक्षणों की जांच की जा रही है।

स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लक्षण होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार कराने की अपील की है।

------

बाइट _ शरद सिंह एन एम ए कटनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।