कटनी- ओवरलोडिंग पर सख्ती, भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी पर रोक के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस, आरटीओ और खनिज विभाग का संयुक्त दल बनाकर ओवरलोडिंग की जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भारी वाहनों के आगे और पीछे अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश भी दिए, ताकि रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
उन्होंने ऑटो रिक्शा में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर रोक लगाने तथा ऑटो से लंबी दूरी की यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, प्रमुख नेशनल एवं स्टेट हाईवे, चिन्हित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित स्थानों और दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। यातायात निरीक्षक श्री अनूप सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक इंजीनियरिंग, प्रवर्तन एवं जागरूकता संबंधी उपायों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।
कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2022 से वर्ष 2026 तक जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा की गई। सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और विभिन्न विभागों के समन्वय से ब्लैक स्पॉट की संख्या में कमी आने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने शेष दुर्घटना संभावित स्थानों पर भी आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा चेतावनी संबंधी उपायों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में संचालित ‘आपका सारथी कौन’ अभियान की भी जानकारी दी गई। अभियान के तहत ऑटो चालकों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यात्री क्यूआर कोड के माध्यम से ऑटो चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर ओवरलोडिंग और भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर के उपयोग तथा ऑटो में अधिक सवारी पर रोक के निर्देश के बारे में है। कलेक्टर तिवारी ने पुलिस, आरटीओ और खनिज विभाग के संयुक्त दल से ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और अनिवार्य रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश दिया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ती हैं और वाहनों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। इन कदमों से सड़क सुरक्षा में सुधार, दुर्घटनाओं की संख्या घटने और आम जनता को सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।
🎙️ जनता का संदेश का मत
ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ती हैं, जिससे अनगिनत परिवारों को दर्द झेलना पड़ता है। यदि आप भारी वाहन चलाते हैं, तो रिफ्लेक्टर लगवाएँ और क्षमता से अधिक भार न रखें। यह न केवल आपकी सुरक्षा है, बल्कि यात्रियों और पैदल यात्रियों की भी ज़िम्मेदारी है। नियमों का पालन करके हम एक सुरक्षित समाज बना सकते हैं, जहाँ हर जीवन की कद्र हो।