राज्य

कटनी: पितृ-पक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी: पितृ-पक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

जबलपुर और रानी कमलापति से गया के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे

कटनी, सितंबर 28: पितृ-पक्ष के अवसर पर गया में पिंड-दान और तर्पण के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शन कटनी से गया आने-जाने वाले यात्रियों के लिए नियमित ट्रेनों के साथ विशेष ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-गया-जबलपुर और रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति के बीच पितृ-पक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों के तीन-तीन फेरे होंगे। ट्रेनों में आरक्षण पी.आर.एस केंद्रों और आई.आर.सी.टी.सी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है।

कटनी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

--------

बाइट संजय दुबे (स्टेशन प्रबंधक कटनी जंक्शन)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कटनी रेलवे स्टेशन पर पितृ-पक्ष के दौरान गया की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है। यह कदम पिंड-दान और तर्पण के लिए आने वाले लोगों की सुविधा हेतु उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पितृ-पक्ष के दौरान लोग बड़े पैमाने पर यात्रा करते हैं और ट्रैफिक व भीड़भाड़ की समस्या रहती है। रेलवे की इस पहल से यात्रा सुगम होगी, समय की बचत होगी और सुरक्षा में सुधार होगा। आम जनता को समय पर पहुँचने में आसानी होगी, जिससे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अनुभव में सुधार होगा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।