कटनी पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, राज्य मंत्री लखन पटेल हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन। मंत्री लखन पटेल ने शस्त्रों को धर्म, न्याय और निर्दोषों की रक्षा का माध्यम बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कटनी, अक्टूबर 20: जिले में विजयादशमी के अवसर पर झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शस्त्र पूजन को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा बताते हुए कहा यह पर्व सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।
शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा शस्त्रों का उपयोग सदैव धर्म, न्याय और निर्दोषों की रक्षा के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
------------
बाइट - लखन पटेल, राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन
बाइट - आशीष तिवारी, कलेक्टर कटनी