अपराध

कटनी में ‘सृजन’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में ‘सृजन’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को नए आपराधिक कानून

कानूनी प्रक्रिया और बाल सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी

थाना भ्रमण से समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

कटनी, अक्टूबर 01: जिले के माधव नगर उत्कृष्ट विद्यालय में पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सृजन’ कार्यक्रम के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों, कानूनी प्रक्रिया और बच्चों एवं किशोरों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य-प्रणाली, शिकायतों के निराकरण और पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय से जुड़े विषयों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को थाना भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था और कार्य-प्रणाली को समझा।

----

बाइट अभिनव विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी

🎙️ जनता का संदेश का मत

क़ानून की बुनियादी समझ से युवा समाज की सुरक्षा की नींव मजबूत होती है। जब बच्चे अपराध के बजाय न्याय की राह चुनते हैं, तो समाज में विश्वास और सहानुभूति बढ़ती है। शिक्षा और पुलिस के मिलजुल प्रयास से नयी पीढ़ी को सही निर्णय लेने का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे हिंसा की बजाय संवाद और कानूनी समाधान को प्राथमिकता मिलती है। इस पहल से हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, न्यायसंगत समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।