राज्य

कटनी में VB-G RAM G योजना के कार्यों का मैदानी निरीक्षण, 1.82 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में VB-G RAM G योजना के कार्यों का मैदानी निरीक्षण, 1.82 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित

बड़वारा की बनहरा और अमाड़ी पंचायतों में अधिकारियों ने लिया जायजा

जिले में 850 कार्य संचालित, श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी

कटनी, अक्टूबर 06: जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर VB-G RAM G योजना के तहत संचालित कार्यों की मैदानी स्थिति का लगातार निरीक्षण किया। इसी क्रम में बड़-वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत बनहरा और अमाड़ी में अधिकारियों ने योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्य-स्थल पर ग्रामीण श्रमिकों से संवाद कर मजदूरी भुगतान, कार्य की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

श्रमिकों ने बताया कि उन्हें योजना के तहत 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिल रही है। अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्य संचालन की भी जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में VB-G RAM G योजना के तहत एक लाख बयासी हजार मानव दिवस रोजगार सृजित किए गए हैं और 850 कार्य संचालित हैं।

--------

बाइट—हरसिमरनप्रीत कौर, सीईओ, जिला पंचायत कटनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।