राज्य

कटनी में वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा, श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा, श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने पर दिया जोर, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति और सुविधाओं का लिया जायजा

कटनी, अक्टूबर 25: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले में संचालित वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को देखते हुए श्रमिकों को उनकी मजदूरी का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित मैदानी निरीक्षण करने पर भी जोर दिया।

भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारियों ने कार्यस्थलों पर ग्रामीण श्रमिकों से संवाद कर मजदूरी भुगतान, कार्य की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। बताया गया कि योजना के अंतर्गत श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी मिल रही है।

कार्यस्थलों पर सुबह और शाम दोनों समय श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

---------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।