कटनी में विश्व शांति की कामना और घटयात्रा के साथ सिद्धों की आराधना का शुभारंभ हुआ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कटनी में विश्व शांति के लिए सिद्धों की आराधना, घटयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन
जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान को अर्घ्य समर्पित किए, संगीतमय आरती के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
कटनी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विश्व शांति की कामना के साथ सिद्धों की आराधना की जा रही है। आयोजन का शुभारंभ घटयात्रा से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद मंडल शुद्धि, भगवान का जलाभिषेक और शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान को अर्घ्य समर्पित किए। संध्या में संगीतमय आरती हुई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व भाजपा विधायक सुकीर्ति जैन ने भी आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला।
----- बाइट
- ब्रह्मचारी अरुण भैया — मुख्य प्रतिष्ठाचार्य
- सुकीर्ति जैन — पूर्व भाजपा विधायक
--------