विदेश

कथा- संत की दुखी व्यक्ति को सीख:जानिए बार-बार असफलता मिलती है, तो क्या करना चाहिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कथा- संत की दुखी व्यक्ति को सीख:जानिए बार-बार असफलता मिलती है, तो क्या करना चाहिए

एक लोक कथा है। पुराने समय में एक गांव में एक व्यक्ति बहुत मेहनती था और अपने परिवार को खुश रखने के लिए दिन-रात काम करता था। इसके बावजूद उसकी आर्थिक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां आती रहती थीं। कई बार उसने नए काम शुरू किए, लेकिन हर बार उसे असफलता का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगा और वह निराश रहने लगा। एक दिन उस गांव में एक संत का आगमन हुआ। जब उस व्यक्ति को संत के बारे में पता चला, तो वह उनसे मिलने पहुंचा। उसने संत को अपनी सारी परेशानियां बताते हुए कहा, "महाराज!

मैं पूरी मेहनत करता हूं, लेकिन मुझे सफलता नहीं मिलती। मेरी आर्थिक स्थिति भी नहीं सुधर रही है। आखिर मेरी मेहनत का फल मुझे कब मिलेगा?" संत ने उसकी बातें ध्यान से सुनीं और कहा, "भाई!

जीवन में मेहनत जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी धैर्य भी है। हर बीज एक ही समय में पेड़ नहीं बनता। मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं। " संत ने बताया कि एक छोटे बच्चे ने अपने घर के बगीचे में एक बांस और एक कैक्टस का पौधा लगाया। वह रोज दोनों पौधों को बराबर पानी देता और उनकी देखभाल करता था। कुछ समय बाद कैक्टस का पौधा हरा-भरा हो गया, लेकिन बांस के पौधे में कोई बदलाव दिखाई नहीं दिया।

बच्चा थोड़ा निराश हुआ, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह नियमित रूप से दोनों पौधों को पानी देता रहा। कई महीने बीत गए। कैक्टस लगातार बढ़ रहा था, जबकि बांस का पौधा जमीन से बाहर भी नहीं निकल रहा था। इसके बावजूद बच्चे ने अपनी देखभाल जारी रखी। आखिरकार एक दिन बांस के पौधे की जमीन से छोटी-सी कोंपल बाहर निकली।

बच्चा बहुत खुश हुआ। इसके बाद बांस का पौधा तेजी से बढ़ने लगा और कुछ ही समय में उसने ऊंचाई के मामले में कैक्टस को पीछे छोड़ दिया। संत ने कहा, "वत्स!

बांस की सफलता अचानक दिखाई दी, लेकिन उसके विकास की प्रक्रिया जमीन के अंदर धीरे-धीरे पहले से ही चल रही थी। इसी तरह जीवन में हमारी मेहनत भी कई बार तुरंत परिणाम नहीं देती। इसका अर्थ यह नहीं कि हम असफल हो रहे हैं। " संत ने उससे कहा कि निराशा छोड़कर धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करने का संकल्प लो और अपना काम करते रहो। समय आने पर सफलता जरूर मिलेगी। कहानी की सीख

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।