राजनीति

कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर ईडी की छापेमारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर ईडी की छापेमारी

रायपुर, 1 सितंबर 2026

भिलाई की विश्व बैंक कॉलोनी में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे के.के. चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब छह बजे तीन वाहनों से उनके आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिसकर्मियों को मकान के बाहर तैनात किया गया है। ईडी की टीम आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।