राज्य

कटनी - छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा खरना; 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी - छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा खरना; 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कल शुक्रवार से नहाए खाए के साथ शुरू हुआ है ,आज खरना है, इस दिन भर व्रत रहकर शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेगी। कल रविवार, 15 नवंबर को नदी या तालाबों में पहुंचकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जायेगा। आखिरी दिन सोमवार 16 नवंबर उषा अर्घ्य उगते सूर्य को अर्घ्य, व्रत का पारण किया जायेगा।

व्रती के परिवारजन आज नदी घाटों में पहुंचकर श्री सोता का निर्माण किया है, जहां पर छठी माई की पूजा की जाएगी।कटनी के कटायेघाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट- मंगलनगर तथा बजरंग कॉलोनी घाट-एनकेजे मैं छठ मेला लगेगा। जहां पर व्रती महिलाएं नदी के घाटों में अर्घ्य देगी। कटनी में छठ पूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर नदी-घाटों एवं पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है।

नदी के घाटों की साफ सफाई साज सज्जा का कार्य चल रहा है, पर्व के दौरान घाटों एवं पहुंच मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, मवेशियों के नियंत्रण तथा स्वच्छता संबंधी कार्य कराये गये हैं, वहीं, घाटों एवं आसपास आवश्यक मरम्मत कार्य, व्यवस्थाओं के सुधार और अन्य तकनीकी कार्य कराये गये है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकता के अनुसार पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Byte -1 तपस्या परिहार, आयुक्त नगर निगम कटनी महिला

Byte -2@3 उत्तर भारतीय

----

लोक आस्था के महापर्व छठ नहाए खाए से शुरू आज खरना

कटनी के चार नदी घाटो में कल दिया जाएगा डूबते सूरज को अर्घ

नदी के घाटों में ब्रती के परिवार जनों ने श्री सोता का निर्माण किया

----

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ महापर्व के दूसरे दिन, खरना, में 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। यह पौराणिक परम्परा सूर्य देव की आराधना के लिए की जाती है, जिसमें भक्त बिना पानी के व्रत रखते हैं और दिन के अंत में गुड़ की खीर का प्रसाद लेते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण एवं शहरी दोनों वर्गों में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक शांति, सामुदायिक बंधन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में हो सकता है, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।