कटनी- गणित के सवालों में परखी मेधावी मन की समझ, कक्षा में पहुंचकर कलेक्टर ने जाना शिक्षा का स्तर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य राम मोहन शाह से विद्यार्थियों की संख्या और बस संचालन की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में 802 विद्यार्थी बस सुविधा से आवागमन करते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन मिले तथा बसों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इसके बाद कलेक्टर कक्षा 10वीं में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछकर उनकी विषयगत समझ और अध्ययन के प्रति रुचि को परखा। कक्षा में कलेक्टर की मौजूदगी ने विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और ज्ञान प्रदर्शित करने का अवसर दिया।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थी निर्धारित स्कूल ड्रेस में आएं। जिन विद्यार्थियों को अभी तक गणवेश नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं भोजन को चखकर विद्यार्थियों को दिये जा रहे खाने की गुणवत्ता को परखा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर कलेक्टर के कक्षा 10वीं में जाकर गणित के सवालों के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ और शिक्षा स्तर की जाँच के बारे में है। यह विषय शिक्षा के गुणवत्ता और छात्रों के बौद्धिक विकास पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि प्रशासनिक अधिकारी सीधे शिक्षा की स्थिति पर निगरानी रखते हैं और छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठाते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शिक्षा में सुधार और सुरक्षित बस परिवहन की व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ेगा, जिस