राज्य

कटनी में खेत बचाओ अभियान 30 नवंबर तक, किसानों से संवाद,गांव - गांव चौपाल का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में खेत बचाओ अभियान 30 नवंबर तक, किसानों से संवाद,गांव - गांव चौपाल का आयोजन

कटनी में कृषि विभाग द्वारा जिले में खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान अंतर्गत जिले में ग्रामवार गतिविधियों के माध्यम से किसानों को मृदा परीक्षण आधारित फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, फसल अवशेष एवं नरवाई प्रबंधन, उर्वरक का संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जल संरक्षण एवं संचयन, टिकाऊ पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही रबी में कम पानी वाली किस्मों के चयन की जानकारी भी बतलाई जा रही है।

इसी कड़ी में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन आत्मा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती संबंधी विभिन्न उपयोगी जानकारी दी गयी एवं कृषि तकनीकियों की जानकारी देकर अवगत भी कराया गया।

अभियान के तहत किसानों को अनुदान पर चना फसल का बीज वितरित किया जा रहा है। चना बीज प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड से संपर्क किया जा सकता हैं। जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत 30 नवंबर तक किसानों के बीच पहुंचकर चौपालों एवं संवाद के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस अभियान के सफल संचालन की समीक्षा की।

Byte _ प्रतिभा गौर,उपसंचालक कृषि कटनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।