राज्य

कटनी में विधिक सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां हुई आयोजित, कटनी में बच्चों की बनाई सामग्री की प्रदर्शनी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कटनी में विधिक सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां हुई आयोजित, कटनी में बच्चों की बनाई सामग्री की प्रदर्शनी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, कटनी के संयुक्त प्रयासों से दीपावली एवं देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न सामग्री की प्रदर्शनी एवं विक्रय का आयोजन जिला न्यायालय परिसर, कटनी में किया गया। प्रदर्शनी में लिटिल स्टार फाउंडेशन बालिका गृह, आशा किरण बाल गृह एवं आसरा बाल गृह के बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित दीपक, मोमबत्तियां, मिठाइयां, सजावटी झालर, विद्युत सीरीज एवं अन्य आकर्षक सजावटी सामग्री विक्रय हेतु प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न बाल देखरेख संस्थाओं द्वारा निर्मित सामग्री का कुल 16,000/- (रुपये सोलह हजार मात्र) का विक्रय हुआ, जो इस आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री का क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गोपेश गर्ग भी पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित रहे।

उन्होंने अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया तथा इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की।

----

Byte ___गोपेश गर्ग

जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर कटनी में विधिक सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित एक गतिविधि के बारे में है, जहाँ बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों द्वारा तैयार की गई दीपक, मोमबत्ती आदि की प्रदर्शनी और विक्रय हुआ। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से हुआ। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चों के रचनात्मक कौशल को उजागर करता है और उन्हें समाज में योगदान देने का अवसर देता है। इसके अलावा, यह पहल समाज में बाल कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाती है और स्थानीय आर्थिक सशक्तिकरण में म

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।