राजनीति

कौन बड़ा नेता है- ओवैसी या आजम... आजम खान का जवाब जानिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कौन बड़ा नेता है- ओवैसी या आजम... आजम खान का जवाब जानिए

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सियासी दांव-पेंच चला रहा है.

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि मैं असदुद्दीन ओवैसी का ऐतराम करता हूं, लेकिन मैं उन्हें गलत बात करने नहीं दूंगा. मैं उन्हें या किसी को मुसलमानों को ठगने नहीं दूंगा.

ABP न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जब आजम खान से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि कहीं असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के बड़े नेता न बन जाएं, इस पर आजम खान ने कहा, वो मुसलमानों के बड़े नेता हैं.

इसमें कोई दोराय नहीं है.

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में आजम खान बड़े हैं या असदुद्दीन ओवैसी बड़े हैं? तब उन्होंने कहा, सबसे बड़ा तो अल्लाह है, वो कहां बड़े हैं. बंदे हैं हम.

अल्लाह का नाम अब्दुल कहने पर बोले आजम खान

#WATCH | ओवैसी के पीछे कौन है?

आजम खान ने बताया देखिए महादंगल चित्रा त्रिपाठी (@chitraaum) के साथ | @ByAzamkhan | https://t.co/SMm0dUypVm #SP #AzamKhan #UPElection2027 #MahadangalOnABP #ChitraTripathiOnABP #ABPNews https://t.co/wxx8oKA4C1

ABP News (@ABPNews) November 24, 2026

वहीं, आजम खान ने कहा, पहले एक इंटरव्यू में अल्लाह के नाम को लेकर मेरे मुंह से अब्दुल गलती से निकल गया, वो स्लीप ऑफ टंग थे मेरा. मैं उसके बाद बहुत परेशान था. वो मेरा पहला इंटरव्यू था.

मेरी सेहत भी पहले ज्यादा खराब थी, लेकिन मेरा अल्लाह जानता है, वो माफ करने वाला है कि मुझसे गलती से एक लफ्ज निकल गया. तो उनके कुछ लोग हमारे पीछे लग गए.

वो कह रहे हैं कि हमारी याददाश्त कमजोर हो गई है और अब्दुल अल्लाह का नाम नहीं है.

उन्होंने कहा, अब्दुल अल्लाह का नाम न

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।