राज्य

'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM

बाबा बागेश्वर के बंगालियों से दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने को लेकर दिया बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और टीएमसी नेताओं के बाद अब सीपीएम ने इसका विरोध किया है.

CPI (M) नेता और वकील बिकास रंजन भट्टाचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'हाल के दिनों में हम देख रहे हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों से कुछ मूर्ख पश्चिम बंगाल आ रहे हैं और यहां के लोगों की सांस्कृतिक आदतों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्हें पता होना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति बहुत पुरानी और गहरी है, और यह एक बेहद आधुनिक संस्कृति है.'

सीपीएम नेता ने आगे कहा, 'यह कोई पुराने जमाने की संस्कृति नहीं है.

मैं इस मूर्ख बागेश्वर को दोष नहीं देता, बल्कि मैं उन लोगों को दोष देता हूं, जिन्होंने ऐसे व्यक्ति को यहां आने का न्योता दिया.'

Kolkata, West Bengal: On Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri, CPI(M) leader and Advocate Bikash Ranjan Bhattacharya says, "I don't know who is the idiot Bageshwar Baba.

Recent times we are noting that few idiots from different parts of the country have come to pic.twitter.com/rl0nnMiUPs

IANS (@ians_india) September 7, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी साधा निशाना

बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी धीरेंद्र शास्त्री की अपील को खारिज करते हुए कहा कि बाहर से आने वाला कोई भी धर्म गुरु यह तय नहीं कर सकता कि राज्य के लोग क्या खाएं या क्या पहनें.

भट्टाचार्य ने कहा कि अष्टमी पर 'लुची' (पूरी) और नवमी पर बकरे का मांस खाना बंगाल की पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा है और लोगों से इसे छोड़ने के लिए कहने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

<p style

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।