कौन हैं रामस्वरूप मुंडे, जिन्होंने कर्मचारियों को दिया 1 लाख का दिवाली बोनस?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के मौके पर जहां ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को मिठाई, ड्राय फ्रूट्स या कुछ पैसे बोनस के रूप में देती हैं.
लेकिन क्या आपने सुना है कभी किसी कर्मचारी को लाखों रुपये बोनस के रूप में मिले हों? नहीं सुना होगा ना, लेकिन हाल ही में ऐसा एक मामला गुजरात से सामने आया है.
जहां एक व्यापारी ने अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 1 लाख रुपये दिवाली बोनस के रूप में दिए हैं.
दरअसल ये मामले है गुजरात के सूरत का, जहां एक कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का कैश बोनस दिया है.
उनका ये खास तोहफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं रामस्वरूप मुंडे?
गुजरात के सूरत में रहने वाले रामस्वरूप मुंडे वैसे तो राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं. वो गुजरात के सूरत में कपड़ों का कारोबार करते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो वराछा इलाके में महादेव क्लॉथ सेंटर चलाते हैं.
दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने 20 कर्मचारियों को 1 लाख रुपये से ज्यादा का बोनस दिया. जिसाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Surat textile merchant Ramswaroop Munde of Mahadev Cloth Centre gave over ₹1 lakh in cash to each of his 20 female employees as Diwali bonus, arranged as bundles of fresh notes on puja platters.
https://t.co/wilx9fObJr India Strikes YT 🇮🇳 (@IndiaStrikes_) November 7, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रामस्वरूप खास तरह से बोनस दे रहे हैं.
उन्होंने नोटों की गड्डियों को चांदी जैसी दिखने वाली बड़ा थालियों में रखा है.
इसके बाद कर्मचारियों की पत्नियों के हाथों उन्हें ये रकम रामस्वरूप ने अपनी पत्नी से भेंट करवाई. थाली में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट रखे गए थे.
<p style="text
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर गुजरात के व्यापारी रामस्वरूप मुंडे के बारे में है, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर 1 लाख रुपये का बोनस दिया। यह विषय श्रम और आर्थिक नीतियों के बीच असामान्य व्यवहार को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कुछ व्यवसाय अपने कर्मचारियों को अत्यधिक प्रोत्साहन देकर प्रेरित कर रहे हैं, जो आम तौर पर छोटी कंपनियों में दुर्लभ है। ऐसे कदम से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, उत्पादन क्षमता में सुधार होता है और समाज में आय असमानता पर चर्चा को प्रेरित करता है। आम जनता के लि