कौशाम्बी में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**कौशाम्बी में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत पहाड़पुर सुधवर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने बताया कि हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।शिविर में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और समान अधिकारों से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के शोषण या भेदभाव के खिलाफ वे कानूनी मदद ले सकती हैं।अधिकार मित्र ममता दिवाकर ने एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे पीड़ितों को इलाज, मुआवजा, पुनर्वास और मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है। इसके लिए वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।वहीं, अधिकार मित्र अमरदीप दिवाकर ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने मुफ्त वकील मिलने की सुविधा के बारे में भी बताया अधिकार मित्र ज्योत्सना सोनकर ने लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेने की अपील की गई।**
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कौशाम्बी में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पहाड़पुर सुधवर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस तरह के शिविर से आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता ब