राज्य

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कबीरधाम, 7 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हांेने पेट्रोलिंग वाहन द्वारा अब तक किए गए पशु रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही प्रतिदिन किए जा रहे निरीक्षण और अन्य कार्यों के बारे में पूछा। श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए और सड़क पर बैठे अथवा विचरण कर रहे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।