KBC 18: कंटेस्टेंट ने दहेज के लिए झेला ससुराल का जुल्म, कहानी सुन अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनने के बाद रोंगटे खडें हो जाते हैं, कुछ देर के लिए समझ नहीं आता कि क्या कहा जाए. कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ.
शो में पहुंची एक कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बताया, जिसे याद करना भी उनके लिए आसान नहीं है. उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए.
कंटेस्टेंट ने ससुराल में उनके साथ हुए अन्याय, अमानवीय बर्ताव के बारे में बताया. साथ ही 24 साल से अपनी बेटी से न मिल पाने का दुख भी जाहिर किया.
किसकी कहानी सुनकर इमोशनल हो गए बिग बी?
कपिला तनेजा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैं और कौन बनेगा करोड़पति 18 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं.
खेल के दौरान जब उनकी पर्सनल लाइफ की बात सामने आई, तो अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए. कपिला ने बताया, मैंने लव मैरिज की थी और मेरी इंटर-कास्ट मैरिज हुई थी. शादी के बाद मुझे ससुराल में दहेज को लेकर परेशान किया गया.
ये भी पढें: थलापति विजय की 'जन नायकन' का हिंदी वर्जन OTT पर हुआ रिलीज, जानें कहां देखें
ससुराल वालों ने की जान से मारने की कोशिश
कपिला ने बताया कि शुरुआत में हालात किसी तरह संभले हुए थे, लेकिन उनकी सास के घर आने के बाद उनके साथ होने वाला बर्ताव बदल गया. ताने और परेशानियां बढ़ती गईं.
उन्होंने बताया, मेरे ससुराल वालों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की. मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती से आग लगाने की कोशिश की गई.
कपिला ने बताया कि उस वक्त सर्दी का मौसम था. उनके कपड़ों का कुछ हिस्सा शरीर से चिपक गया था.
उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और पानी के टैंक तक पहुंचीं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गय
📡 स्रोत: ABP Live Film