केदारनाथ में बर्फबारी, तापमान माइनस 8°C:एमपी के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तिरुवनंतपुरम में लैंडस्लाइड, तमिलनाडु में भारी बारिश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बुधवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरुवार सुबह तापमान -8°C तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से पानी की पाइपलाइन जम गई, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। राज्य के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन समेत 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 24 अक्टूबर से नए मौसम सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी में दिखेगा। अगले 2 दिन इंदौर संभाग और नर्मदापुरम में भी बारिश हो सकती है। केरल के तिरुवनंतपुरम में गुरुवार सुबह परसाला रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइड से बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया।
बारिश के बीच यह हादसा हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं, 22 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
तमिलनाडु तट के पास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 21 से 25 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार के मौसम की खबरें… उत्तराखंड: 4 जिलों में बारिश के आसार, केदारनाथ में बर्फबारी, पान की पाइपलाइन जमी उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश के आसार हैं।
इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: आज और कल खिलेगी धूप, परसों से दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 3॰C तक गिरेगा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।
दो दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 24-25 को बारिश के आसार, आज साफ रहेगा मौसम, सुबह-रात बढ़ने लगी ठंड पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा।
बारिश की स
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar