राज्य

केदारनाथ में बर्फबारी, टेंपरेचर माइनस में पहुंचा:यूपी में खेतों में बाढ़, कमर तक पानी; 7 राज्यों में बारिश की संभावना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केदारनाथ में बर्फबारी, टेंपरेचर माइनस में पहुंचा:यूपी में खेतों में बाढ़, कमर तक पानी; 7 राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में तापमान करीब -6°C, बद्रीनाथ में -5°C और गंगोत्री में -5°C के आसपास रहा। वहीं, यमुनोत्री में तापमान करीब 1°C दर्ज हुआ। यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं।

सीतापुर में सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी हुई है। किसान कमर तक पानी में फसल काट रहे हैं। उधर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, गोवा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर में शनिवार शाम को मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

प्रदेश में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सैटेलाइट तस्वीर में भारत के दक्षिणी हिस्से में बादल छाए… देशभर से मौसम की तस्वीरें…

राज्यों के मौसम की खबर… बिहार: अगले 5 दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आज से 21 अक्टूबर तक राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: ठंड बढ़ी, मसूरी-नैनीताल में पारा 12°C से नीचे उत्तराखंड में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है।

पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान गिरने से सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: छाए रहेंगे बादल, चलेंगी हवाएं:सुबह-शाम ठंडक हरियाणा में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है।

पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानं: 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस हल्का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।