विदेश

केदारनाथ गर्भगृह की रील डाल रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- VIDEO चिह्नित कर रहे, कार्रवाई करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केदारनाथ गर्भगृह की रील डाल रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- VIDEO चिह्नित कर रहे, कार्रवाई करेंगे

रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के गर्भगृह की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वीडियो को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमने यात्रा से पहले ही इसके लिए नियम बनाए थे।

इस बार भीड़ ज्यादा थी, इसलिए मौके पर इन्हें चिह्नित करना मुश्किल था।" हालांकि, कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने के सवाल पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मामले के सभी कानूनी पहलुओं और धार्मिक प्रावधानों का परीक्षण किया जा रहा है।

अगर जांच में मंदिर से जुड़ा कोई व्यक्ति भी इसमें शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह ही हर्षित किचरा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से गर्भगृह की वीडियो पोस्ट की गई, जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस तरह गर्भगृह की वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं।

तस्वीरें देखिए- वो दो नियम जो मंदिर समिति ने बनाए थे... 1.

फोन पर बैन, ब्लॉगिंग करने वालों पर नजर- बीकेटीसी ने जनवरी में ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी की थी। इसके लिए दोनों धामों में एक सीमा तय करने की बात कही गई थी। इस सीमा के अंदर कोई भी व्यक्ति फोन का इस्तेमाल करता मिला तो कार्रवाई की जानी थी। श्रद्धालुओं के फोन रखने के लिए मंदिर परिसर में लॉकर बनाने की भी योजना थी। 2.

गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक- बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत मंदिर समिति के अंदर आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही गई थी। हर्षा रिछारिया धाम पहुंची, 15.16 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया भी एक दिन पहले केदारनाथ पहुंचीं।

उन्होंने सोशल मीडियो पर इसकी वीडियो भी पोस्ट की है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 15 लाख 16 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही धाम में लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मौसम खराब होने के बावजूद यात्रा जारी है। पिछले दिनों बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई बार आवाजाही प्रभावित हुई है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें...

एक पैर से 16km चढ़ाई पूरी कर केदारनाथ पहुंचीं नेहा:जुलाई में की थी अमरनाथ यात्रा; धाम में 15.10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए अहमदाबाद की नेहा भट्ट ने एक पैर के सहारे केदारनाथ की 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पूरी कर ली। गुरुवार को उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। नेहा दो दिन पहले रुद्रप्रयाग स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंची थीं। इसके तीन दिन पहले वह ट्रेन से हरिद्वार आई थीं, जहां से गाड़ी के जरिए आगे की यात्रा की। (पढ़ें पूरी खबर)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।