केदारनाथ यात्रा में चीरवासा मार्ग ने बढ़ाई परेशानी, जवानों की मदद से सुरक्षित निकाले जा रहे यात्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
14 सितम्बर 2026, रूद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर चीरवासा के समीप पत्थर गिरने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को जवानों की मदद से सुरक्षित पार कराया जा रहा है। रविवार दोपहर से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग गौरीकुण्ड से लगभग ढाई कि.मी. ऊपर चीरवासा हैलीपेड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बाधित चल रहा था। कल देर शाम तक सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों की आवाजाही रोकी गई थी।
आज सुबह मौसम ठीक होने के बाद, धाम से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को बाधित मार्ग क्षेत्र से सावधानियों के साथ चरणबद्ध रूप से सुरक्षित ढंग से पार कराया गया। मौके पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें तैनात हैं।
वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग में आए मलबे व पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है। पुलिस द्धारा मिली जानकारी के अनुसार स्थिति सामान्य बनी हुई है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग में केदारनाथ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया है, मार्ग के पूर्ण रूप से आवागमन हेतु सुचारु होने पर यात्रा संचालित कराई जाएगी।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील है कि मौके पर तैनात सुरक्षा एवं रेस्क्यू टीमों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और बिना अनुमति बाधित क्षेत्र को पार करने का प्रयास न करें।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
फोटो
कैप्शन_(यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को जवानों की मदद से सुरक्षित पार कराया गया)
🎙️ जनता का संदेश का मत
केदारनाथ की पवित्र यात्रा में पत्थरों के गिरने से यात्रियों को हुई असुविधा से हमें यह सिखने को मिलता है कि प्रकृति की अनिश्चितता के बावजूद मानव सहकारिता और तत्परता से संकट को मात दी जा सकती है। जब भी किसी परिस्थिति में असुरक्षा महसूस हो, तुरंत सहायता के लिए अधिकारियों या साथी यात्रियों से संपर्क करें। यह घटना हमें याद दिलाती है कि एकजुट होकर हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और सुरक्षित मार्ग बना सकते हैं।