अपराध

केदारताल रेस्क्यू: दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केदारताल रेस्क्यू: दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश में आज सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं।

04 नवम्बर 2026, उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश में आज सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लापता आठ लोगों में से अब तक चार के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष चार लोगों की तलाश जारी है।

बरामद सभी चार शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

वहीं, केदारताल क्षेत्र में दुर्गम परिस्थितियों के बीच सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सर्चिंग टीमों के लिए आवश्यक रसद और अन्य सामग्री हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड से केदारताल क्षेत्र भेजी जा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी की टीमें आपसी समन्वय से अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा, संसाधनों और रसद व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी जा रही है।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।