केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को निकालने का रेस्क्यू अभियान तेज़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।
31 अक्तूबर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।
27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। उन्हें 29 अक्टूबर को वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से वे वापस नहीं लौट सके। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से संपर्क होने पर उन्होंने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की सूचना दी और मदद मांगी।
आज उत्तरकाशी से NDRF की 10 सदस्यीय टीम गंगोत्री के लिए रवाना हुई। इसके अलावा SDRF के छह जवानों, वन विभाग के दो सदस्यों और ट्रेकिंग एजेंसी के सात सदस्यों की टीम भी रेस्क्यू अभियान में शामिल है।
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान से मिली जानकारी के अनुसार, कच्ची ढांग के आसपास तीन पोर्टर और एक कुक सहित चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं। वहीं, शेष आठ लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीमें उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। हिमस्खलन से रास्ता बाधित होने के कारण अभियान में कठिनाई आ रही है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी रेस्क्यू टीमों को आपसी समन्वय से अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
(