केनरा बैंक पैसे निकालने जा रहा था परिवार, हंस बिल्डिंग के पास बुलेट सवार ने मारी जोरदार टक्कर; पति-पत्नी और 4 साल का मासूम घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। शहर के हंस बिल्डिंग के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने बाइक से जा रहे एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी दीपक नामदेव (35), उनकी पत्नी किरण नामदेव (30) और 4 वर्षीय बेटा राम नामदेव घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से केनरा बैंक में पैसे निकालने के लिए जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुलेट सवार ने पहले परिवार की बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद बुलेट सवार ने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में दीपक, किरण और मासूम राम का इलाज जारी है। हादसे में परिवार के घायल होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक परिवार के बाइक से बैंक जाने के दौरान बुलेट सवार के साथ टक्कर के हादसे के बारे में है। यह विषय सड़क सुरक्षा और तेज़ गति से चलने वाले मोटरसाइकिल चालकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि कैसे एक अनियंत्रित गति दुर्घटना को बढ़ा सकती है और परिवारों को गंभीर चोट पहुँचा सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सड़क पर अधिक सतर्क रहें, गति सीमाओं का पालन करें और बुलेट सवारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ।