केंद्र ने नेटफ्लिक्स से पाकिस्तानी कंटेंट रोकने को कहा:वेब सीरीज पर बैन की मांग के बीच 2025 की एडवाइजरी पालन करने के निर्देश दिए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को नेटफ्लिक्स से कहा कि पाकिस्तान में बना कोई भी कंटेंट भारत में स्ट्रीम नहीं होना चाहिए। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने और जून 2025 में किए गए वादे पर कायम रहने को कहा। सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी हुआ था। यह 4 दिसंबर को रिलीज होनी है। मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को क्या कहा?
न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस सीरीज की भारत में संभावित रिलीज को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इसके बाद मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने को कहा। इस एडवाइजरी के तहत पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए।
मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को जून 2025 में किए गए अपने वादे की याद भी दिलाई है। उस समय नेटफ्लिक्स ने सरकार को कहा था कि उसने भारत के सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म से इसी फैसले पर कायम रहने को कहा है। फिलहाल नेटफ्लिक्स ने यह साफ नहीं किया है कि 4 दिसंबर को सीरीज की रिलीज भारत में भी होगी या सिर्फ पाकिस्तान और दूसरे देशों में।
दो फिल्म संगठनों ने PM मोदी को पत्र लिखा सीरीज की रिलीज के विरोध में भारत के दो फिल्म संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इनमें ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) शामिल हैं। AICWA ने अपने पत्र में पाकिस्तान को आतंकवाद से जुड़ा देश बताते हुए सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद संगठन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर रोक लगाई थी। संगठन का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने भी पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर पाबंदियां लगाई थीं। ऐसे में इस सीरीज की रिलीज मंत्रालय की एडवाइजरी और देश की भावनाओं के खिलाफ होगी।
FWICE ने नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रोकने की चेतावनी दी FWICE ने प्रधानमंत्री से इस मामले में दखल देने की मांग की है। संगठन ने कहा कि सरकार और संबंधित अधिकारियों को सीरीज की भारत में
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar