देश

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत को मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत को मंजूरी

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत को मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ता और राहत एक जुलाई दो हजार छब्बीस से देय होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे अड़तालीस लाख से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और अड़सठ लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

एक अन्य फैसले में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना-पी.एम.वी.जी.एस.वाई. को भी केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर, जवाबदेह और उच्च प्रदर्शन करने वाली स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में परिवर्तित करना है। इसके अंतर्गत देशभर में दो लाख सत्तर हजार से अधिक ग्रामीण स्थानीय निकाय और पारंपरिक निकाय शामिल होंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कंटेनर विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश को उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए खेलो इंडिया खेल सामग्री विनिर्माण योजना को मंजूरी दी गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।