राजनीति

केंद्र ने व्यस्तम यातायात वाले सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन करने की मंज़ूरी दी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्र ने व्यस्तम यातायात वाले सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन करने की मंज़ूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमडंल ने 10,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत के तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। नई दिल्ली में आज मंत्रिमडंल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये परियोजनाएं पंश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 14 जिलों में फैली होंगी और इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 656 किलो मीटर की वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में खड़गपुर से झारसुगुड़ा चौथी लाइन, कटनी से पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर से पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल हैं। इन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से रेलवे संचालन सुचारू होगा और भीड़-भाड़ में कमी होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।