केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की सौजन्य भेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्री शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है और उनका नेतृत्व करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।