राजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार

प्रदेश के मौजूदा हालात और संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

नवंबर 05, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

परमार ने प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाया तथा संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके उपरांत विपिन सिंह परमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी अलग से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भी हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ।

परमार ने कहा कि अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने दोनों नेताओं का अपना बहुमूल्य समय देने, आत्मीयता एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और जनहित के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।