केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: PRIORITY Slug: PRDEEP VERMA AMIT SHAH
Short Headline: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा
Synopsis: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, संगठन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।
Category: Politics Deadline : 13 SEPTEMBER, NEW DELHI, RANCHI
13 सितंबर, नई दिल्ली/रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. वर्मा ने कहा कि निष्ठापूर्वक जनसेवा को माध्यम बनाकर राष्ट्रनिर्माण में अनवरत जुटे कार्यकर्ताओं का समूह ही भारतीय जनता पार्टी है।
अमित शाह के व्यक्तित्व में पार्टी की विचारधारा के प्रति दृढ़ता, जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की गंभीरता कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशन में पार्टी की टीम के साथ राष्ट्रसेवा में कार्य करना उनके लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।