व्यापार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

13 सितम्बर 2026, देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मिलेट्स मिशन की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने जिला सहकारी बैंकों के हालिया चुनाव और सहकारिता संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी के लिए लागू 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी भी दी। साथ ही रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चम्पावत में जिला सहकारी बैंकों के संचालन से जुड़े विषय केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे।

संलग्न_ फोटो (कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात )

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।