केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बरकट्ठा में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, 34.22 करोड़ से बना है भवन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित बंडासिंघा में केंद्रीय विद्यालय का किया उद्घाटन, 34.22 करोड़ रुपये की लागत से बना विद्यालय भवन, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में खुशी।
Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बरकट्ठा में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, 34.22 करोड़ से बना है भवन
केन्द्रीय विद्यालय उद्घाटन, हजारीबाग, गौरव
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन
34.22 करोड़ रुपये की लागत से बरकट्ठा में बना विद्यालय भवन
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में खुशी
एंकर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित बंडासिंघा में केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया। चौंतीस करोड़ से अधिक रुपए की लागत से निर्मित विद्यालय भवन में ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय शुरू होने से बरकट्ठा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित बंडासिंघा में 34 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां न केवल हजारीबाग, बल्कि आसपास के जिलों और क्षेत्रों के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री
वीओ 02. कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री
वीओ 03. बरकट्ठा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से स्थानीय अभिभावक और विद्यार्थी उत्साहित हैं। अभिभावकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से शिक्षा का माहौल बेहतर होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
बाइट- स्थानीय अभिभावक
अंतिम वीओ केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से बरकट्ठा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य की नींव तैयार होगी।
हजारीबाग से गौरव प्रकाश की रिपोर्ट।