केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छत्तीसगढ़ से गुमला के कमलपुर पहुंची सेवा यात्रा का किया अभिनंदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छत्तीसगढ़ से गुमला के कमलपुर पहुंची सेवा यात्रा का किया अभिनंदन, जनजातीय संवाद का हुआ आयोजन, अन्नपूर्णा देवी ने जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण पर दिया जोर।
Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छत्तीसगढ़ से गुमला के कमलपुर पहुंची सेवा यात्रा का किया अभिनंदन
सेवा यात्रा स्वागत, गुमला, नरेश
गुमला पहुंची सेवा यात्रा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया स्वागत
जनजातीय संवाद का हुआ आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल
एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के देशसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा जारी है। यह यात्रा आज छत्तीसगढ़ से गुमला पहुंची। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने यात्रा में शामिल लोगों का कमलपुर में पुरजोर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर जनजातीय संवाद का भी आयोजन हुआ।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा जारी है। छत्तीसगढ़ से गुमला पहुंची सेवा यात्रा का केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी प्रखंड के कमलपुर गांव में यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जनजातीय संवाद का भी आयोजन किया गया। मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने लोगों को जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री
वीओ 02. केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस दौरान बारह वर्षों में देश में आए सकारात्मक परिवर्तन से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया गया।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री
वीओ 03. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जनजातीय संवाद के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया।
बाइट- आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
अंतिम वीओ जनजातीय संवाद के दौरान वक्ताओं ने किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही जनजातीय समाज के विकास और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता तथा संवाद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, सेवा यात्रा के माध्यम से जनसेवा और जनसंपर्क का संदेश भी दिया गया।
गुमला से नरेश की रिपोर्ट।