अपराध

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी की पूजा आज, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, मंत्री ने महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

17 अक्टूबर, कोडरमा: शारदीय नवरात्र के महासप्तमी के अवसर पर कोडरमा जिले में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा रही है। जिले के सभी पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति और आस्था का प्रतीक है। जिस तरह नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, उसी तरह समाज में भी महिलाओं और बेटियों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

अन्नपूर्णा देवी ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। जिले में महासप्तमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पूजा पंडालों में भक्तों की आवाजाही जारी है।

बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।