अपराध

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ’ अभियान, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में की प्रेस वार्ता, राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त, थाने में भी बेटियां असुरक्षित, राहुल गांधी के रवैये को बताया देश हितों के खिलाफ।

Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकतंत्र बचाओ अभियान, गिरिडीह, रमेश

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ’ अभियान

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की प्रेस वार्ता

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर देश विरोधी बयान देने का लगाया आरोप

एंकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाया, वहीं राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को भी कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर घेरा।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह परिसदन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रेस वार्ती की। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान देश के हितों के खिलाफ हैं।

वीओ-2: केंद्रीय मंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गम्हरिया थाना में महिला से कथित दुष्कर्म के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को घेरा और कहा कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं।

वीओ-3: अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास कार्य ठप पड़े हैं। खनिज संपदा की नीलामी में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और सरकार पर अवैध तरीके से धन अर्जित करने के आरोप लगाए।

अंतिम वीओ फिलहाल, भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के जरिए राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गिरिडीह से अन्नपूर्णा देवी ने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

गिरिडीह से रमेश प्रभाकर की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।