केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस की दोहरी नीति पर उठाए सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारीबाग में भाजपा की 'अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस की दोहरी नीति पर उठाए सवाल, सांसद मनीष जायसवाल ने भी कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, संविधान को चोट पहुंचाने का लगाया आरोप।
Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस की दोहरी नीति पर उठाए सवाल
भाजपा की पदयात्रा, हजारीबाग, नितेश
'अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ' अभियान हजारीबाग में भाजपा ने निकली पदयात्रा
अन्नपूर्णा देवी और सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला
हजारीबाग के जिला मैदान में उमड़ा जनसैलाब
एंकर हजारीबाग जिले में आज 'अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. हजारीबाग में पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जिस प्रकार राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने और आम जनता के बीच भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं, उससे सीधे तौर पर देश के संविधान को चोट पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वीओ 02. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पार्टी की दोहरी नीति पर भी तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत जाती है, वहाँ उन्हें पूरी चुनाव प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी और सही नजर आती है, लेकिन जहाँ वे चुनाव हार जाते हैं, वहाँ तुरंत ईवीएम हैकिंग जैसे बेबुनियाद और गंभीर मुद्दे उठाए जाने लगते हैं।
वीओ 03. वहीं, हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि पूरे देश के लोगों को दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा करने में कांग्रेस जितनी सफल नहीं हो पाई, उससे कहीं अधिक भीड़ भाजपा ने आज हजारीबाग के जिला मैदान में एकत्रित कर दिखाई है।
वीओ 04. इस पदयात्रा में शामिल आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी। लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज देश में लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रच रही है ।
अंतिम वीओ हजारीबाग में निकाली गई इस विशाल पदयात्रा के जरिए भाजपा ने एक तरफ जहाँ अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मुद्दों को लेकर आक्रामक तेवर भी अख्तियार कर लिए हैं।
हजारीबाग से नितेश कुमार की रिपोर्ट।