राजनीति

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

10 नवम्बर, अलवर। अलवर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक जताने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अलवर पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने अपने पुराने संसदीय अनुभवों को साझा करते हुए डॉ. यादव के व्यक्तित्व और राजनीतिक योगदान को याद किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। मंगलवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने मित्र को श्रद्धांजलि देने अलवर पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के निवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को ढांढस बंधाया और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही।

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे केवल अलवर के जननेता नहीं थे, बल्कि पूरे राजस्थान में उनका सम्मान था। पुरानी यादें साझा करते हुए मेघवाल ने बताया कि जब वे पहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे थे, तब उनकी मुलाकात डॉ. जसवंत यादव से हुई थी। उस समय वे संसद के सदस्य नहीं थे, लेकिन संसदीय कार्यप्रणाली और संसद की बारीकियों की उन्हें गहरी समझ थी। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी मित्रता हो गई थी।

मेघवाल ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव बेहद अच्छे इंसान और कुशल राजनेता थे। विधायक, सांसद और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। राजनीतिक जीवन में ऊंचे पदों पर रहने के बावजूद उनका व्यवहार और जीवन बेहद साधारण था। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव का निधन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे अलवर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भी डॉ. जसवंत यादव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाइट - अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने की घटना एक राजनीतिक और सामाजिक पहलू को दर्शाती है। यह विषय डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान और शोक व्यक्त करने के लिए उच्च स्तरीय राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता को कैसे याद किया जा रहा है और पार्टी की जन-सम्बन्धी छवि को कैसे मजबूत किया जा रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने नेता के प्रति गर्व और सहानुभूति महस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।